भारतीय रेल में बढ़ाए जा रहे हैं जनरल सीटिंग कोच

Updated:1 year, 6 months ago

भारतीय रेल ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवंबर 2024 तक 370 ट्रेनों में 1,000+ नए जनरल सीटिंग (GS) कोच शामिल किए गए हैं, जिससे रोजाना 1 लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अगले 2 वर्षों में 10,000+ नॉन-एसी कोच जोड़े जाएंगे, जिनमें 6,000 सामान्य और 4,000 स्लीपर कोच होंगे। ये कोच एलएचबी तकनीक पर आधारित हैं, जो हल्के, मजबूत और सुरक्षित हैं। अप्रैल-नवंबर 2024 में 1,072 कोच चेन्नई, कपूरथला और रायबरेली में बने। यह कदम यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है।

Related Video

iocl