ट्रेन से छठ पूजा पर आराम से घर पहुंच रहे हैं यात्री

Updated:1 year, 7 months ago

छठ पर्व के मौके पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है। बड़ी तादात में यात्री इस महापर्व के अवसर पर अपने घर जाना चाहते हैं और इसके लिए भारतीय रेल उनका सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा साथी साबित होता है। अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों से बड़ी तादात में छठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन की बात करें तो पिछले साल नॉर्दर्न रेलवे द्वारा एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई थी, लेकिन इस बार 3,500 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिसका काफी बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। यात्री आरामदायक तरीके से अपने घर पहुंच रहे हैं और इसके लिए रेलवे को धन्यवाद भी कह रहे हैं।

Related Video

iocl