त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को दी जा रही विशेष सुविधाएं

Updated:1 year, 8 months ago

त्योहारों पर घर जाने की ख़ुशी बेहद खास होती है और अगर त्यौहार दीपावली और छठ पर्व का हो तो फिर घर जाना तो लाजमी है। ऐसे में जहाँ यात्रियों की संख्या बढ़ती है वहीं यात्रा के सबसे भरोसेमंद साधन रेलवे का कार्य भी बढ़ जाता है। गुजरात के विभिन्न शहरों जैसे की वडोदरा से भी बड़ी तादात में यात्री अपने घर की तरफ प्रस्थान करते हैं। इनमे बड़ी तादात उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों की होती है। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अतिरिक्त ट्रेन चलाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती इसी दिशा में एक कदम है। इसका सकारात्मक असर भी दिख रहा है। मुसाफिरों को घर के लिए कन्फर्म टिकट मिल रहा है और उनकी यात्रा आरामदायक हो रही है। भीड़ को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। जो यात्री अपनी गाड़ी के निर्धारित वक़्त से पहले ही पहुंच रहे हैं उनके लिए वेटिंग रूम में बैठने का उचित प्रबंध किया गया है जिससे की प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ न एकत्रित हो। यहाँ यात्रियों के मनोरंजन के लिए टीवी सेट की व्यवस्था है तथा किसी को अगर मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करना है तो उसके लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाये गए हैं। गुजरात के एक और प्रमुख शहर सूरत से भी बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय लोग त्यौहार के दौरान अपने घर की तरफ रवाना होते हैं। इसलिए सूरत में भी भारतीय रेल द्वारा यात्रियों के लिए उचित प्रबंध किये गए हैं और यात्रियों द्वारा इस कदम की भरपूर सराहना की जा रही है।

Related Video

iocl