Railway Amendment Bill 2025: भारतीय रेल में होगा बड़ा बदलाव, नए क़ानून से आधुनिकीकरण को मिलेगा ज़ोर

Updated:1 year, 3 months ago

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही भारतीय रेल के लिए 10 मार्च को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया जब राज्यसभा में रेलवे संशोधन विधेयक 2025 पारित किया गया। इस बिल के पास होने से देश की रेल सेवाओं को और अधिक तेज़, सुरक्षित और आधुनिक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि इस बदलाव से भारतीय रेल के संचालन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, और कहा कि अब रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधकों को 1,000 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं को मंजूरी देने की पूरी आज़ादी हैं। रेल मंत्री जी ने पिछले 11 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को भी सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 34,000 किलोमीटर नया रेल ट्रैक बिछाया गया, जो जर्मनी के पूरे रेल नेटवर्क से भी ज़्यादा है। 45,000 किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया, जिससे डीजल पर निर्भरता कम हुई। साथ ही, 50,000 किलोमीटर पुराने ट्रैक को बदला गया, जिससे रेल यात्रा और अधिक सुरक्षित हुई है। रेल सुरक्षा में निवेश ₹1.14 लाख करोड़ तक बढ़ाया गया है, जबकि पहले यह मात्र ₹8,000 करोड़ था। रेल फ्रैक्चर की घटनाओं में 91% की कमी आई है और ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली को लागू किया गया है, जिससे रेल संचालन पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित हुआ है।

Related Video

iocl