Prayagraj के Karchana Railway Station का हुआ कायाकल्प, यात्री सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी

Updated:1 year ago

गंगा यमुना और सरस्वती के अदृश्य संगम पर स्थित उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर प्रयागराज देश दुनिया में प्रसिद्द है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण इस शहर में दुनिया भर से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आते हैं। प्रयागराज जंक्शन शहर का सबसे महत्त्वपूर्ण स्टेशन है जिसे पहले ही विश्स्तरीय बनाया जा चुका है। इसके अलावा अन्य छोटे स्टेशन जैसे कि करछना अमृत स्टेशन को भी नया रूप दिया गया है। ध्यातव्य है कि प्रयागराज जंक्शन से तक़रीबन 22 किलोमीटर दूर और शहर के बाहरी इलाके में स्थित करछना अमृत स्टेशन, आसपास के ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के यात्रियों के लिए एक प्रमुख आवागमन केंद्र है। इस अमृत स्टेशन में नया टिकट काउंटर और आरामदायक वोटिंग एरिया, यात्रियों की सुविधा के लिए निर्मित किये गए हैं। प्लेटफॉर्म तक आने और जाने के लिए नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए अलग से शौचालय निर्मित हुआ है। स्टेशन कॉरिडोर का विस्तार हुआ है और रैंप भी निर्मित किया गया

Related Video

iocl