Prakash Raj ने उड़ाया पूर्व ISRO प्रमुख K Sivan का मजाक, तो भड़के लोगों ने अभिनेता की लगा दी क्लास

Updated:2 years, 10 months ago

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर (Vikram Lander) पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान (Chandrayaan) के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल कुछ ही घंटे बाकी हैं। चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं जहां एक तरफ देशवासी चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की लैडिंग को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग चंद्रयान -3 का मजाक बनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड (Bollywood) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) का नाम भी शामिल हो गया है।

Related Video

iocl