रेलवे स्टेशनों पर भारतीय रेल स्थापित कर रही है Pradhanmantri Jan Aushadhi Kendra, यात्रियों को मिल रहा लाभ

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल अपने यात्रियों की सुविधाओं और सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रेलवे ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थापित करने की पहल की है। इसका उद्देश्य यात्रियों व रेलवे स्टेशन पर आने वाले आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। पहले देशभर के 50 रेलवे स्टेशनों पर ये केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे थे। 13 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का विस्तार करते हुए 18 और रेलवे स्टेशनों पर इन केंद्रों का उद्घाटन किया जिससे 68 रेलवे स्टेशऩों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दवाइयां प्राप्त करना संभव हो गया।

Related Video

iocl