PM की अजमेर यात्रा से विकसित राजस्थान के संकल्प को मिलेगी मजबूतीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Updated:4 months ago

जयपुर, राजस्थान 19 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा] के मद्देनज़र उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस अवसरपर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा से विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती मिलेगी] और प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा की तैयारी समय पर पूरी हो। प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया] और निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभाग और जिला प्रशासन मिलकर कार्य करें।

Related Video

iocl