PM Modi: Rising Rajasthan Global Investment Summit का हुआ आगाज, देखें पहले दिन की भव्य तस्वीरें

Updated:1 year, 6 months ago

जयपुर, राजस्थान, 9 दिसंबर, एएनआई:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आगाज हो चुका है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन कर यहां लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और यहां मौजूद शिल्पकारों से बातचीत की। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया...उन्हें साफा पहनाया और तलवार भेंट की... बता दें कि यह तीन दिन का सम्मेलन जेईसीसी में हो रहा है। इसका थीम 'परिपूर्ण, जिम्मेदार, तैयार' है। इसका उदघाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया...इस समिट में दुनिया भर के निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। समिट में कई बड़े उद्योगपतियों के साथ समझौते होने की उम्मीद है। यह राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में मददगार साबित होगा। इस बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा, सुनिए....

Related Video

iocl