PM Modi के Green Energy Vision से Gujarat लिख रहा सफलता की नई कहानियां

Updated:1 year, 8 months ago

गुजरात विकास सप्ताह मना रहा है, जो एक जश्न है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 वर्षों के दूरदर्शी नेतृत्व वाली विकास यात्रा का। इस दौरान राज्य ने भारत की ग्रीन एनर्जी की क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई है। गुजरात देश के 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य को हासिल करने में अपना अहम योगदान दे रहा है। बड़े सोलर पार्क से लेकर परिवहन के साधनों में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत तक, गुजरात ने खुद को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने इस यात्रा में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर को एक साथ लाकर रोजगार और सतत विकास का रास्ता बनाया है। छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना से रिन्यूएबल एनर्जी आम लोगों तक पहुंच गई है। हजारों घर और बिजनेस हाउसेस इससे फायदा उठा रहे हैं। छत पर सोलर एनर्जी लगाने वालों में गुजरात पहला ऐसा राज्य है, जिसकी 558 मेगावॉट की क्षमता है। गुजरात की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता 34 गीगावॉट है।

Related Video

iocl