PFI पर NIA की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग राज्यों में NIA की रेड

Updated:2 years, 8 months ago

दिल्ली: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI की गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बिहार (Biahr) के फुलवारी शरीफ (Phulwari Sharif) मामले के सिलसिले में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की। दिल्ली-एनसीआर राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु (Rajasthan, Maharashtra, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh and Tamilnadu) के बडे शहरों में एक दर्जन से अधिक जगहों पर सुबह से NIA की तलाशी चल रही है। छापे में एनआईए ने कट्टरपंथी संगठन से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज (Documents) भी जब्त किए, जो सीमा पार से सक्रिय (Active) राष्ट्र-विरोधी ताकतों के इशारे पर झूठे और सांप्रदायिक बयानों से युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है। आपको बता दे इस मामले में 12 जुलाई, 2022 को बिहार के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी थी। इसके बाद एजेंसी ने फिर उसी साल 22 जुलाई को एक और एफआईआर (FIR) दर्ज की थी।

Related Video

iocl