Off-track Coach Restaurant: ट्रेन के पुराने कोच से बने रेस्टोरेंट में लीजिए लजीज व्यंजनों का स्वाद

Updated:2 years, 9 months ago

भारतीय रेल ट्रेन के पुराने कोचों को रेस्टोरेंट में बदल कर उन्हें देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्थापित कर रही है जो यात्रियों और आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, ऐसा ही एक रेस्टोरेंट महाराष्ट्र के नासिक रोड़ रेलवे स्टेशन पर भी शुरू किया गया है। “ऑफ ट्रैक रेल कोच रेस्टोरेंट” से नामित इस अनोखे रेस्टोरेंट को ट्रेन के पुराने कोच से बनाया गया है जिसका बाहरी डिजाइन जितना खूबसूरत है वहीं इसका इंटीरियर भी उतना शानदार है जिसे खास तरह से डिजाइन किया गया है। रंग-बिरंगी चमचमाती लाइटों से सुसज्जित इस रेस्टोरेंट में बैठ कर भोजन करने की शानदार व्यवस्था की गई है जहां भोजन करने में ठीक वैसा ही लगेगा जैसे की आप ट्रेन में यात्रा करते हुए भोजन का आनंद ले रहे हों। यहां अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया जा सकता है। रेस्टोरेंट के बाहर भी बैठने की व्यवस्था की गई है यहां विशेष थीम की लाइटें और रंग-बिरंगे फूलों से एक खुशनुमा वातावरण बनाया गया है।

Related Video

iocl