Odisha के Puri Railway Station पर दिखेगा आधुनिकता और विरासत का संगम

Updated:1 year, 2 months ago

ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो अपनी धार्मिक पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है। खासकर पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर, जहां हर साल भारी तादाद में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इस धार्मिक नगरी की यात्रा को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यहां रेल सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। वहीं यहां स्थित पुरी रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया जा रहा है, जिसका कार्य तीव्र गति से जारी है। नए पुरी रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन बिल्डिंग गोल्ड स्टैंडर्ड’ के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिसका डिज़ाइन स्थानीय मंदिरों की पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित होगा। स्टेशन का बिल्डिंग और कॉन्कोर्स एरिया कुल 24,185 वर्ग मीटर में फैला होगा। स्टेशन पर 8 प्लेटफॉर्म होंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 21,600 वर्ग मीटर होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 4 एस्केलेटर, 4 लिफ्ट, 23 रिटायरिंग रूम और 150 बेड की डॉर्मिट्री की व्यवस्था की जाएगी है। दिव्यांगजनों के लिए यह स्टेशन पूरी तरह से अनुकूल होगा। साथी ही यहां पर्याप्त पार्किंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Related Video

iocl