Odisha: Pattachitra और Palm Leaf Painting पर निर्भर रहता है यह खूबसूरत गांव

Updated:1 year, 8 months ago

ओडिशा के पुरी में स्थित यह छोटा सा गांव है रघुराजपुर, जिसे यूनेस्को द्वारा 'हेरिटेज क्राफ्ट्स विलेज' के रूप में मान्यता मिली है। यहां की गलियां और घर सुंदर-सुंदर चित्रकारी से सजे हुए हैं, क्योंकि यह पूरा गांव अपनी प्राचीन कला, पट्टाचित्र पर निर्भर है। यह एक प्रकार की स्क्रॉल पेंटिंग है जिसमें कई प्रकार की कहानियां या पौराणिक घटनाओं को दर्शाया जाता है, खासकर भगवान जगन्नाथ और हिन्दू धर्म की विभिन्न कथाओं को विभिन्न रंगों और डिजाइनों से उकेरा जाता है। यहां कई ऐसे कलाकार हैं जो बचपन से इस कला का अभ्यास कर रहे हैं। इसी गांव के निवासी अक्षय कुमार बारिकी भी एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस कला में महारत हासिल की है। उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स लाखों में बिकती हैं। उन्हें इस अद्भुत कारीगरी के लिए यूनेस्को समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Video

iocl