Odisha के 25 रेलवे स्टेशन Amrit Bharat Station Scheme के तहत बनेंगे वर्ल्ड क्लास

Updated:2 years, 10 months ago

उत्तकल क्षेत्र में प्रगति को नई गति देने के लिए ओडिशा में आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। ओडिशा में वित्त वर्ष 2023-24 में 10,042 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 1095% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ओडिशा में 25 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। पुनर्विकसित होने जा रहे इन स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस एयर कॉन्कोर्स होगा। यात्रियों के लिए वेटिंग और रिटायरिंग रूम, लिफ्ट-एस्केलेटर, कैफेटिरिया और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुगम आवागमन के लिए आगमन व प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। ओडिशा में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से यहां भारी तदाद में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी वहीं राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।

Related Video

iocl