गुजरात बना फिटनेस की नई पहचान, ‘Obesity-Free’ अभियान से बदली सेहत की तस्वीर

Updated:1 year, 2 months ago

गुजरात सरकार ने गांधीनगर स्थित GMERS सिविल अस्पताल में राज्य का पहला सरकारी मोटापा निवारण क्लिनिक शुरू किया है। यह पहल मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा वर्ल्ड ओबेसिटी डे पर की गई घोषणा के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में मोटापे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। क्लिनिक में डाइटीशियन मरीजों को मुफ्त पर्सनल डाइट प्लान, बीएमआई जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देते हैं। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "स्वस्थ गुजरात, विकसित भारत 2047" के विज़न को आगे बढ़ाती है। यह क्लिनिक केवल उपचार नहीं, बल्कि एक स्थायी जीवनशैली परिवर्तन की ओर प्रेरणा है, जो गुजरात को मोटापा मुक्त और नागरिकों को दीर्घकालिक स्वास्थ्य की दिशा में अग्रसर करता है।

Related Video

iocl