Nova Music Fest 2023 में Hamas ने मचाया था आतंक, हत्थे चढ़ी बहन के लिए महिला ने लगाई गुहार

Updated:2 years, 8 months ago

हमलों की गूंज से मासूम इज़रायली (Israeli) कांप उठ रहे हैं. वहीं, इस इज़रायली महिला की दर्द भरी दास्तां सुनिए, जो अपनी बीमार बहन की जिंदगी की गुहार हमास से लगा रही है. बात करते हुए महिला के लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाना भी मुश्किल हो रहा है. आतंकी संगठन हमास से महिला की एक ही गुहार है कि वे बंधकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें और उन्हें उपचार उपलब्ध कराएं. हमास का आतंक पिछले 9 दिनों से पूरी दुनिया देख रही है. लेकिन इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच चल रही इस जंग के खात्मे के संकेत नहीं मिल रहा है. हाल ही में हमास ने इज़रायल के एक कोने में चल रहे नोवा म्यूजिक फेस्ट (Nova Music Fest 2023) पर हमला बोल दिया था. जिसमें करीब 260 लोगों को आतंकियों ने मार गिराया था. वहीं, तमाम लोगों को बंधक बना लिया था.

Related Video

iocl