New Delhi Railway Station का नया World-Class होल्डिंग एरिया, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

Updated:7 months, 2 weeks ago

भारतीय रेल जन-सेवा, जन-सुविधा और जन-भावना की पहचान बन चुकी है। रेलवे प्रशासन लगातार ऐसे कदम उठा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनका यात्रा अनुभव और भी सुगम बन सके। इसी कड़ी में नई दिल्ली स्टेशन परिसर में नया ‘यात्री सुविधा केंद्र’ शुरू किया गया है, जिसे विशेष तौर पर अनारक्षित टिकट यात्रियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सुविधा केंद्र लगभग 6,000 वर्गमीटर में फैला है, जहाँ 6,000 से ज़्यादा अनारक्षित टिकट वाले यात्री अपनी ट्रेन के आगमन तक आराम से ठहर सकेंगे। नई दिल्ली रेलवे वर्ल्ड-क्लास होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, साफ-सुथरे वॉशरूम, आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। भारतीय रेल की यह पहल यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Related Video

iocl