New Delhi Railway Station पर त्योहारों पर अपने घर जा रहे यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम

Updated:10 months, 1 week ago

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अपने घर त्योहार मनाने के लिए जा रहे हैं, जिसको देखते हुए भारतीय रेल द्वारा स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 12,000 से ज़्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारतीय रेल के इस कदम से यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटरों की संख्या बढ़ाई है और ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय रेल के 12 लाख से अधिक कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्य कर रहे हैं। जिससे सभी लोग अपने घर बिना किसी परेशानी के घर पहुंच सकें।

Related Video

iocl