Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, PM Modi और CM Yogi ने दी बधाई, Neeraj के घर में दिखा ऐसा माहौल

Updated:2 years, 10 months ago

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने बुडापेस्ट (Budapest) में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इसी के साथ वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इस जीत के बाद उनके आवास पर खुशी का माहौल था। जीत की खबर सुनते ही लड्डू बंटने का सिलसिला शुरु हो गया था। बेटे की जीत पर पिता ने क्या कुछ कहा सुनिए। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर उन्हें देशभर से बधाईयां मिल रही हैं. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की।

Related Video

iocl