Neeraj Chopra की Golden Win के बाद Panipat के Deputy Commissioner बधाई देने पहुंचे उनके घर

Updated:3 years ago

हंगरी के बुडापेस्ट से तिरंगे को सुनहरा कर भारत के हीरे नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से पूरे विश्व में भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. सोशल मीडिया से लेकर नीरज चोपड़ा के घर तक सिर्फ खुशियों और बधाइयों की लहर हैं. हरियाणा के लोगों में भी अपने सपूत की तारीफ करने की होड़ लगी है. इसी कड़ी में पानीपत के डिप्टी कमिश्नर वीरेन्द्र दहिया नीरज चोपड़ा के घर पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ कई अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने नीरज के परिवारवालों से मिलकर उन्हें नीरज चोपड़ा द्वारा देश का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी. आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने ये सुनहरी जीत वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में 88.17 मीटर का जैवलिन थ्रो कर अपने नाम की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

Related Video

iocl