झाड़ली रेलवे स्टेशन में बना विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस ‘लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम’

Updated:1 year, 4 months ago

झाड़ली, 15 February, ANI: भारतीय रेल द्वारा बीकानेर मंडल के झाड़ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम का निर्माण किया गया है। सिर्फ छह महीने के भीतर इसका निर्माण कर भारतीय रेल ने अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस रनिंग रूम का निर्माण अत्याधुनिक लाइट गेज स्टील फ्रेम कंस्ट्रकशन टेक्नॉलोजी के साथ 22,000 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल में किया गया है, साथ ही इस रनिंग रूम का मुख्य परिसर पूरी तरह से वातानुकूलित है। इस रनिंग रूम में 30 बेड की कुल क्षमता वाले 10 कमरे हैं, जो एयर कंडिशन,अलमीरा,आधुनिक लाइट, क्लॉथ हैंगर्स और शौचालय जैसे उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं। इसके साथ ही इस रनिंग रूम में विशाल भोजनालय की भी सुविधा है। जहां रेल क्रू मेंबर्स को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन परोसा जाता है।

Related Video

iocl