भारतीय रेल के जरिए Nasik से देशभर में पहुंच रहा है ताजा प्याज। Indian Railways for Onion Transport

Updated:1 year, 7 months ago

भारतीय रेल ना सिर्फ यात्रा के लिए, बल्कि माल परिवहन में भी अपनी अहम भूमिका निभाती है। साथ ही किसानों के लिए भी एक ऐसा माध्यम बन चुकी है, जो उनकी आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। भारतीय रेल का नेटवर्क देश के कोने-कोने में फैला हुआ है, जिसके जरिए कृषि उत्पादों को रेल परिवहन से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो देशभर में फल, सब्जियों और अनाजों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रहा है। इसी तरह, महाराष्ट्र के नासिक में भारी तादाद में प्याजों की अच्छी पैदावार होती है, और यहां उगाए गए प्याज को देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम भारतीय रेल बन गया है। यह न केवल किसानों को लाभ पहुंचा रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी ताजे और सस्ते उत्पाद मिल रहे हैं। नासिक से प्याज भेजने के लिए, भारतीय रेल ने 15 अक्टूबर 2024 को शेतकरी समृद्धि विशेष रेल की शुरूवात की थी। यह ट्रेन देवलाली से दानापुर तक चलती है, और इससे अब तक लगभग 234.1 टन प्याज का परिवहन किया जा चुका है।

Related Video

iocl