Narmadapuram और Katni South रेलवे स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, मिलेंगी World Class सुविधाएं
Updated:1 year, 2 months ago
Updated:1 year, 2 months ago
भारतीय रेल अपने यात्रियों को अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में देशभर के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत तेजी से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भी अब अपने अंतिम चरण में है। नया स्टेशन एक खूबसूरत और आकर्षक रूप में सामने आया है। इसका बाहरी डिज़ाइन बेहद शानदार है। यात्रियों की सुविधा के लिए नया फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं और आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर पहले से कहीं बेहतर हो गए हैं। स्टेशन की दीवारों और आसपास की जगह को रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है, जो वहां के माहौल को और भी खूबसूरत बनाती हैं। इसी तरह, मध्यप्रदेश का कटनी साउथ रेलवे स्टेशन भी नए रंग-रूप में ढल रहा है। यहां स्टेशन बिल्डिंग का भव्य डिज़ाइन की खूबसूरती देखते ही बनती है। सर्कुलेटिंग एरिया को पूरी तरह नया बनाया गया है और बैठने की व्यवस्था को भी बेहद आरामदायक बनाया गया है। स्टेशन परिसर में बना छोटा सा गार्डन शाम के समय लाइटिंग में और भी सुंदर दिखाई देता है।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting