Mumbai और Pune के रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए विशेष इंतजाम

Updated:1 year, 7 months ago

अपने यात्रियों की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाली भारतीय रेलवे ने त्योहारों के इस सीज़न में भी उनकी सुविधा का खास ख्याल रखा है। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। वहीं देशभर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी कई ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे उनका सफर और भी आरामदायक और सुगम बन सके। इसी क्रम में, महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन और पुणे जंक्शन पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक अस्थायी प्रतीक्षालय क्षेत्र बनाया गया है, जिसमें उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा गया है, ताकि वे आराम से बैठ सकें और सफर से पहले किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Video

iocl