Mumbai में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक जारी, सभी बड़े नेता आमने-सामने

Updated:2 years, 9 months ago

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) की बैठक शुरू हो गई है। विपक्ष की इस बैठक में दो दर्जन से ज्यादा राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। तस्वीरों में सभी बड़े नेता एक साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सोनिया गांधी के साथ लालू प्रसाद यादव समेत तमाम बड़े नेता एक साथ हैं। इस दौरान गठबंधन के संयोजक के नाम पर फैसला किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं आज विपक्ष के गठबंधन का लोगो जारी होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे से लेकर अन्य चुनावी योजनाएं बनाने पर चर्चा हो रही है।

Related Video

iocl