MP Assembly Elections के लिये BJP की दूसरी लिस्ट जारी, केंद्रीय मंत्री समेत सांसद भी उतरे मैदान में

Updated:2 years, 9 months ago

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 39 उम्मीदवारों वाली इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आयेंगे। दिग्गजों को यूँ चुनावी रण में उतारना बीजेपी के लिये कितना बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित होगा ये तो समय बतायेगा लेकिन इस फैसले ने राजनीतिक पंडितों को चौंका जरूर दिया है।

Related Video

iocl