Moon पर भी आते हैं भूकंप, ISRO ने कहा- झटके महसूस हुए, Lander Vikram ने लगाया पता

Updated:2 years, 9 months ago

पृथ्वी (Earth) ही नहीं चांद (Chand) पर भी भूकंप (Earthquake) आता है। जी हां ये दावा खुद इसरो द्वारा किया गया है। दरअसल चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) ने ये जानकारी दी है. इसरो ने कहा कि चांद पर प्राकृतिक भूकंप को रिकॉर्ड किया गया है. चंद्र भूकंपीय गतिविधि पेलोड ने इसे दर्ज किया है. इसरो के अनुसार चंद्रयान3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा पर भूकंप की घटना की जानकारी दी है. इसरो ने कहा कि चंद्रमा पर भूकंप की संभावना के संकेत मिल रहे हैं. इसकी जांच चल रही है. बता दें कि चंद्रयान का उद्देश्य लगभग पूरा हो गया है. भारत चांद के साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. इससे पहले चंद्रयान3 मिशन के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक अन्य उपकरण ने भी एक अलग तकनीक का उपयोग करके चंद्र क्षेत्र में सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की. 26 किलो वजनी, छह पहियों वाला, सौर ऊर्जा से संचालित ‘प्रज्ञान’ रोवर अपने वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग करके यह पता लगाने का काम कर रहा है कि दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानें किस चीज से बनी हैं. चंद्रयान पर दुनिया की नज़र है. चंद्रयान के जरिये चाँद को समझने के रास्ते खुल सकते हैं.

Related Video

iocl