सीएम Mohan Yadav ने Japan के संसदीय उपमंत्री Hisashi Matsumoto से की मुलाकात

Updated:1 year, 5 months ago

टोक्यो (जापान), 29 जनवरी, एएनआई: मध्यप्रदेश में उद्योग लगेंगे तो रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। इससे राज्य की आर्थिक उन्नति होगी। इसी मकसद के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव चार दिवसीय जापान की यात्रा पर गए हैं। इस बीच सीएम मोहन यादव ने टोक्यो में जापान के संसदीय उपमंत्री हिसाशी मात्सुमोतो से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने और राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दरअसल इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना और जापानी निवेशकों को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 में आमंत्रित करना है। इससे ना सिर्फ मध्य प्रदेश को बल्कि देश को भी विकास की नई गति मिलेगी...

Related Video

iocl