Mohan Yadav Cabinet: मोहन सरकार की कैबिनेट मीटिंग, जानें कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले

Updated:1 year, 6 months ago

भोपाल (मध्य प्रदेश) ,26 दिसंबर 2024, (एएनआई): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। जल परियोजनाओं, अटल जी के नाम पर ग्रामीण सदनों, वीर बाल दिवस और किसानों को बोनस जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना और काली-सिंध-पार्वती-चंबल नदी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। बीते दिन पीएम मोदी इसके उद्घाटन के लिए भी आए थे। इस परियोजना से मध्य प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ेगा।

Related Video

iocl