Mizoram में Indian Railways ने रचा इतिहास, Bairabi-Sairang Railway Line का निर्माण कार्य हुआ पूरा

Updated:1 year, 1 month ago

पूर्वोत्तर भारत के हर कोने तक रेल कनेक्टिविटी पहुँचाने के मिशन में भारतीय रेल ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। तमाम भौगोलिक और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद मिजोरम में बइरबी से सायरंग (Bairabi-Sairang) तक की नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 51.38 किलोमीटर लंबी इस रेलवे लाइन के शुरू होने से मिजोरम चौथा ऐसा पूर्वोत्तर राज्य बन गया है, जिसकी राजधानी अब राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ गई है। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह मिजोरम के लोगों के लिए बेहतर आवागमन और माल परिवहन की सुविधा लेकर आएगी, जिससे परिवहन लागत कम होगी, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। भारतीय रेल की इस ऐतिहासिक पहल ने चुनौतियों को पार करते हुए मिजोरम को देश के रेल नक्शे पर मजबूती से जोड़ा है, जिससे पूर्वोत्तर भारत में विकास और संभावनाओं के नए रास्ते खुलने जा रहे हैं।

Related Video

iocl