Mizoram में शुरू हुई Bairabi-Sairang rail line, 45 Tunnels और Qutub Minar से भी ऊंचा Bridge

Updated:9 months, 4 weeks ago

भारतीय रेल (Indian Railways) ने पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) की कनेक्टिविटी को नई दिशा देते हुए मिजोरम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बइरबी –सायरंग (Bairabi–Sairang) नई ब्रॉड गेज रेल लाइन का उद्घाटन किया और तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई, जिससे मिजोरम (Mizoram) की राजधानी अब सीधे देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ गई है। कई चुनौतियों को पार करते हुए, जिनमें कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ भी शामिल थीं, बैराबी से सायरंग तक की रेल लाइन अब हक़ीक़त बन गई है। हमारे इंजीनियरों की क्षमता और हमारे मज़दूरों की मेहनत व जज़्बे ने इसे संभव बनाया है। इस रेल लाइन के शुरू होने से मिजोरम चौथा उत्तर-पूर्वी राज्य बन गया है, जिसकी राजधानी अब राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ गई है। 51.38 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन को बनाने में बेहद जटिल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 45 सुरंगें और 143 पुल शामिल हैं। इस मार्ग पर सबसे ऊंचा पुल नं 144 है जो 114 मीटर की ऊंचाई पर है, जो क़ुतुब मीनार से भी ऊँचा है। यह नई रेल लाइन न केवल लोगों के लिए तेज़ और सुविधाजनक यात्रा का साधन बनेगी, बल्कि माल ढुलाई की लागत घटाएगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी और क्षेत्र में व्यापार के नए अवसर खोलेगी।

Related Video

iocl