Mathura jail में तैयार हो रही है बांके बिहारी की पोशाक, इस काम में जुटे तकरीबन 15 से 20 कैदी

Updated:2 years, 9 months ago

मथुरा, उत्तर प्रदेश : जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और इस बार बांके बिहारी जेल में बंद कैदियों द्वारा निर्मित की जा रही भव्य पोशाक धारण करेंगे। जी हां इन दिनों कान्हा की पोशाक बनाने का काम जारी है और इस काम में मथुरा जिला कारागार के कैदी जोरों-शोरों से जुटे हैं। जेल के तकरीबन 15 से 20 कारीगर कान्हा की खूबसूरत पोशाक तैयार कर रहे हैं। इन पोशाकों की बाजारों में काफी डिमांड है। इसके चलते रोजाना करीब 1200 से 1500 पोशाक बनाने का काम बंदियों के द्वारा किया जा रहा है ।

Related Video

iocl