पश्चिम बंगाल के Malda Town Railway Station का होने जा रहा कायाकल्प

Updated:1 year, 3 months ago

भारतीय रेल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है, जिससे यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाया जा सके। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसका कार्य अब तक 92% पूरा हो चुका है। यहाँ 1ST और 2ND क्लास के वेटिंग हॉल को नया रूप दिया गया है, जबकि रिजर्व लाउंज को पूरी तरह से आधुनिक बनाया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक अनुभव मिलेगा। स्टेशन का मुख्य द्वार और बाहरी डिज़ाइन पूरी तरह नया बनाया गया है, जिससे इसका लुक और आकर्षक हो गया है। कांकोर्स एरिया और सर्कुलेटिंग ज़ोन को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे स्टेशन पर यातायात प्रबंधन और सुविधाएं बेहतर हो गई हैं।साथ ही, स्टेशन पर सेंट्रल कमांड बिल्डिंग भी तैयार हो चुकी है, जिससे पूरे स्टेशन की निगरानी और प्रबंधन पहले से अधिक कुशल हो सकेगा।

Related Video

iocl