Maharshtra के CM Devendra Fadnavis ने ‘Operation Sindoor’ के सम्मान में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का किया नेतृत्व

Updated:1 year, 3 months ago

नागपुर, महाराष्ट्र, 18 मई 2025, एएनआई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का नेतृत्व किया। इस दौरान सीएम फडणवीस ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के जज्बे के साथ ये तिरंगा रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक दमदार संबोधन भी दिया। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि “हमने तय किया है कि ये तिरंगा यात्रा सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि पंचायतों में भी निकाली जाएगी... जिस तरह से लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, उससे हम अभिभूत हैं।"

Related Video

iocl