Maharashtra के 44 रेलवे स्टेशन Amrit Bharat Station Scheme के तहत बनने जा रहे हैं वर्ल्ड क्लास

Updated:3 years ago

महाराष्ट्र (Maharashtra)में रेल विकास को और अधिक गति देने के लिए तीव्र गति से आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। महाराष्ट्र में वित्त वर्ष 2023-24 में 13,539 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटन किया गया है जो औसतन वर्ष 2009-14 की तुलना में 1056% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के 44 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। पुनर्विकसित होने जा रहे है ये रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे, स्टेशन पर एयर कॉन्कोर्स, वेटिंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, फूड कोर्ट, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। दिव्यांग जन अनुकूल सुविधाएं और अंडर ग्राउंड पार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।

Related Video

iocl