Mahakumbh 2025 में भारतीय रेल की अभूतपूर्व तैयारियों के लिए रेल मंत्री ने की रेल कर्मियों की सराहना

Updated:1 year, 4 months ago

महाकुंभ 2025 का यह ऐतिहासिक आयोजन अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। देश-विदेश से आए करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए यह एक शानदार अनुभव रहा। इस महाआयोजन को सफल बनाने में भारतीय रेल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और व्यापक स्तर पर तैयारियां कीं। प्रयागराज के नौ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया। 48 नए प्लेटफॉर्म, 21 फुट ओवर ब्रिज बनाए गए और सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पांच स्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया और 1,186 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जिससे 24 घंटे निगरानी रखी गई।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 17,152 ट्रेनों का संचालन किया गया। स्टेशनों पर 554 टिकट काउंटर, 151 मोबाइल यूटीएस काउंटर, मल्टीलैंग्वेज अनाउंसमेंट और 23 भाषाओं में बुकलेट्स की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, सभी स्टेशनों पर मेडिकल रूम, फर्स्ट एड बूथ और डॉक्टरों की तैनाती की गई, जिससे चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया गया।

Related Video

iocl