प्रयागराज महाकुंभ के लिए भारतीय रेल तैयार, फाफामऊ रेलवे स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास

Updated:1 year, 6 months ago

धर्म और संस्कृति के संगम का केंद्र प्रयागराज, जहां अगले वर्ष 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभ आयोजित होने वाला है। इस बार के महाकुंभ को भव्य और सफल बनाने के लिए भारतीय रेल भी पूरी तरह तैयार है। सभी यात्रियों को सुविधाजनक रूप से महाकुंभ तक लाने से लेकर वापस उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए भारतीय रेल द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रयागराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों जरूरी विकास कार्य किए जा रहे हैं। फाफामऊ रेलवे स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के पुनर्विकास और सौंदर्यकरण के कार्य के साथ-साथ स्टेशन परिसर में एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई को भी बढ़ाया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन में फूड प्लाजा और वेटिंग हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है और स्टेशन में अलग-अलग स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। कुल मिलाकर भारतीय रेल यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही महाकुंभ को पूरी तरह से सफल और भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Video

iocl