Madhya Pradesh के Seoni Railway Station का हुआ कायाकल्प, World-Class सुविधाओं से लैस

Updated:1 year, 2 months ago

अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत मध्यप्रदेश में स्थित सिवनी रेलवे स्टेशन (Seoni Railway Station) को न सिर्फ आधुनिक बनाया गया है, बल्कि इसमें स्थानीय पहचान का भी खास ध्यान रखा गया है। स्टेशन का मुख्य द्वार अब लोगों को सीधे जंगल बुक (Jungle Book) की याद दिलाता है। मोगली (Mowgli) और अन्य किरदारों को यहां दर्शाया गया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेशन में वातानुकूलित वेटिंग हॉल, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन, एलईडी लाइटिंग, आधुनिक शौचालय और पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। वहीं स्टेशन में लगाई गई स्थानीय पर्यटन स्थलों पर आधारित आकर्षक पेंटिंग्स यात्रियों को सिवनी की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता से भी परिचित कराती हैं। विश्वस्तरीय सुविधओं से विकसित हुआ यह स्टेशन न सिर्फ एक ट्रांजिट पॉइंट है बल्कि अपने आप में एक अनुभव बन गया है।

Related Video

iocl