Madhya Pradesh में Rail Infrastructure के विस्तार को मिल रही नई रफ्तार
Updated:1 year, 3 months ago
Updated:1 year, 3 months ago
देशभर में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर (Rail Infrastructure) को आधुनिक बनाने और विस्तार देने के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी बड़े पैमाने पर रेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। आम बजट 2025-26 में राज्य को रेल परियोजनाओं के लिए 14,745 करोड़ रुपए का आवंटन मिला है। इससे नई रेल लाइनों के विस्तार, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और अन्य जरूरी परियोजनाओं को गति मिलेगी। मध्य प्रदेश में 100% रेल विद्युतीकरण (100% Electrification) पूरा हो चुका है। इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी, संचालन लागत कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा। ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौली और महोबा-खजुराहो रेल परियोजना राज्य के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। करीब 541 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 8913.94 करोड़ रुपये है। इसमें 219 पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, साथ ही स्थानीय संस्कृति की झलक भी इनमें देखने को मिलेगी।
Updated:2 years, 5 months ago
Amid dry winter in Kashmir, snow-clad Bangus Valley in Kupwara district emerges as winter wonderland
Updated:2 years, 5 months ago
Grand welcome given to sculptor Arun Yogiraj at Bengaluru Airport
Updated:2 years, 5 months ago
Injured WB CM Mamata Banerjee meets West Bengal Governor CV Anand Bose
Updated:2 years, 5 months ago
Couple set goals! Husband to lead Sikh Regiment, wife to command ICG contingent in R-Day Parade
Updated:2 years, 5 months ago
Inside India’s and Air India’s first Airbus A350 with luxurious seats, new interiors
Updated:2 years, 5 months ago
J-K: Srinagar’s Ghanta Ghar comes alive with spectacular Tricolour lighting