CM Yogi के आदेश के बाद जातिसूचक शब्दों वाले वाहनों पर चला 'चालान' अभियान

Updated:2 years, 10 months ago

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: कोई भी वाहन खरीदने के बाद उसको अलग दिखाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय खोजते हैं. कहीं कुछ लोग गाड़ी के लिए स्पेशल नंबर लेते हैं, कहीं लोग अलग रंग से गाड़ी हाईलाइट कराते हैं, कुछ अपने बच्चों का नाम तक लिखवाते हैं, तो वहीँ कुछ लोग अपनी जाति विशेष के शब्द अपनी गाड़ी पर अंकित कराते हैं. लेकिन अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे सभी लोगों पर एक्शन लेने के निर्देश जारी किये हैं जो अपने वाहनों पर किसी भी तरह के जाति संबंधित स्टीकर लगाए सड़कों पर निकल रहे हैं. पुलिस विभाग इस निर्देश को गंभीरता से लेकर एक्शन में आ गया है. इसके तहत अलीगढ़ में यातायात विभाग की तरफ से उन वाहनों के चालान का अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में सड़क पर दौड़ रहे सभी वाहनों को रोक कर उनकी चेकिंग की जा रही है और कोई भी ऐसा वाहन मिलने पर तुरंत चालान किया जा रहा है. इस अभियान पर स्थानीय निवासियों का क्या कहना है, सुनिए.... सड़क पर पाए जाने वाले ऐसे सभी वाहनों का 'यातायात के नियमों का उल्लंघन' करने के तहत 2000 रूपये का चालान किया जा रहा है. सड़कों पर कुछ ऐसे वाहन भी नज़र आये जिनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं था लेकिन जातिसूचक स्टीकर लगे हुए थे.

Related Video

iocl