Leh में Indian Air Force ने मनाया 91th Founder’s day, दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Updated:2 years, 8 months ago

लेह, लद्दाख: भारतीय वायुसेना आज यानी 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मना रहा है। इस साल वायुसेना दिवस का थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” है। भारतीय वायुसेना की स्थापना आज से 91 साल पहले 8 अक्टूबर के ही दिन हुई थी। इसी लिए सेना इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती है। इसी कड़ी में आज लेह में भव्य परेड और समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो आयोजित करके आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। साथ ही स्पाइडर, आकाश और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम और लेटेस्ट लड़ाकू विमान राफेल, Mi 17 V5 और चीतल हेलिकॉप्टर को डिसप्ले किया। एयर शो देखने भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्कूल व कॉलेज के बच्चे पहुंचे।

Related Video

iocl