Land For Job Case: लालू, राबड़ी और तेजस्वी को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

Updated:2 years, 8 months ago

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद नेता मीसा भारती को जमानत दी है। कोर्ट जाने से पहले लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है इसलिए उन्हें किसी बात का डर नहीं है। आपको बता दें कि 22 सितंबर को दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती के अलावा 14 आरोपियों को समन जारी किया था।

Related Video

iocl