Kolkata से Chhath पर घर जा रहे रेल यात्रियों के लिए चलाई जा रही हैं Festival Special Train

Updated:1 year, 7 months ago

छठ महापर्व के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ में अचानक भारी वृद्धि देखी गई, लेकिन भारतीय रेल की उत्कृष्ट योजना और तत्परता ने इसे कुशलतापूर्वक संभाला। इस वर्ष भारतीय रेल द्वारा 30 नवंबर तक 7600 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 73% अधिक है। कोलकाता शहर के लोगों के लिए सियालदह, हावड़ा और कोलकाता टर्मिनल स्टेशन पर 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, जिससे यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी हो।

Related Video

iocl