Kashmir की लड़कियों को कला एवं संस्कृति विभाग दे रहा है Calligraphy का प्रशिक्षण

Updated:2 years, 8 months ago

कश्मीर में कैलीग्राफी का एक हजार साल पुराना समृद्ध इतिहास है और अतीत में ये आर्ट लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थी... लेकिन आधुनिकीकरण के कारण यह कला खत्म हो रही है.... यही कारण है कि जम्मू और कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी ने "खुशखत" नाम से एक दस दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है.... जो अच्छी संख्या में लड़कियों को आकर्षित रही है.... कैलीग्राफी या सुलेख को फ़ारसी में "खत्ताती" और उर्दू में "खुसनवीसी" के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया भर में, विशेष रूप से इस्लामी देशों, विशेष रूप से सऊदी, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में हैदराबाद, लखनऊ और मुंबई सहित कई दूसरे शहरों में बहुत लोकप्रिय था.... सांस्कृतिक अकादमी हमेशा कश्मीर के ऐतिहासिक मूल्यों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से संस्कृतियों, परंपराओं और अन्य पुरानी गतिविधियों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है...

Related Video

iocl