Kanpur का Govindpuri Railway Station हुआ पुनर्विकसित, यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं

Updated:1 year ago

उत्तर प्रदेश का कानपुर(Kanpur) शहर देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां की रेल कनेक्टिविटी (Rail Connectivity) को और बेहतर बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन (Govindpuri Railway Station) को नए रूप में विकसित किया गया है। अब यह स्टेशन पूरी तरह से बदला हुआ नजर आता है। यात्रियों की सुविधा और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे नए सिरे से तैयार किया गया है। प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है। स्टेशन पर अब आधुनिक वेटिंग एरिया, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, फुट ओवर ब्रिज, बेहतर पार्किंग व्यवस्था और आकर्षक लाइटिंग जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और विशेष शौचालय भी बनाए गए हैं। स्टेशन की दीवारों पर भगवान कृष्ण से जुड़ी सुंदर पेंटिंग्स बनाई गई हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।

Related Video

iocl