J&K के Anantnag में मेजर आशीष धोंक हुए थे शहीद, पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने का आ गया है समय

Updated:2 years, 9 months ago

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धोंक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पानीपत (Panipat) पहुंचा. मेजर के पार्थिव शरीर को पहले उनके टीडीआई स्थित नए मकान में लाया गया. इसके बाद उनके पैतृक गांव बिंझौल में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. उनके घर से आ रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे देश के लिए शहीद होने वाले जवान को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. हर किसी की आंखें नम है. लेकिन साथ ही भारतमाता के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिक के लिए गर्व के भाव भी हैं. वहीं, उनके परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Video

iocl