मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

Updated:2 years, 4 months ago

Jaipur (Rajasthan), February 08 (ANI): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ मिलकर जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन का कार्य शीघ्र पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल-हर घर नल’ के सपने को साकार करने के लिए चल रहे प्रोजेक्ट्स को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिशन की नियमित समीक्षा की जाएगी] साथ ही मिशन में अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदार ठेकेदार एवं अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करते हुए जिला कलक्टर्स को एडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा इसकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों का फील्ड में जाकर निरीक्षण करें ताकि वास्तविक कार्य और वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके।

Related Video

iocl