भारतीय रेल का जम्मू रेलवे डिवीजन बनाने का ऐतिहासिक निर्णय

Updated:1 year, 5 months ago

जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की वर्षों पुरानी आकांक्षा को पूरा करते हुए भारतीय रेल ने उत्तर रेलवे के नए डिवीजन, जम्मू रेलवे डिवीजन बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आगामी 6 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू तवी में उत्तर रेलवे के नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे। यह डिवीजन जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई शहरों को जोड़ते हुए देश के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। जम्मू मंडल में कुल रूट 742.1 किलोमीटर होगा रेलवे की महत्वकांक्षी परियोजना जम्मू से बारामूला तक संपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना खंड (USBRL) जम्मू मण्डल के अंतर्गत ही आयेगा। इस परियोजना के पूरा होने से यह सम्पूर्ण देश को जोड़ेगा तथा श्रीनगर से कन्याकुमारी तक का सफर इसी मंडल से शुरू होगा। ये पूरे देश के लिए एक गौरवशाली पल है।

Related Video

iocl