Jammu-Kashmir के Poonch में Indian Army महिलाओं को दे रही गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग

Updated:2 years, 8 months ago

भारतीय सेना ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की पहल जम्मू कश्मीर के पुंछ ज़िले से की है। भारतीय सेना की रोमियो फोर्स द्वारा पुंछ की महिलाओं को ड्राइविंग सिखाई जा रही है जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक तौर पर मदद कर सकें। महिलाओं को यातायत के संकेत, गाड़ी से जुड़ी जानकारियां, टायर बदलना आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं को ड्राइविंग का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जा रहा है। इस कोर्स के खत्म होने के बाद महिलाओं को डिप्लोमा भी दिया जाएगा जिससे प्रमाणित होगा कि कोर्स में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को गाड़ी चलाना ठीक तरह से आता है। इससे महिलाओं में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे जिसकी मदद से वे अपने जीवन-यापन के लिए अलग हटकर चीज़ें देख सकती हैं जिससे उनको किसी और पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

Related Video

iocl